Nainital-Haldwani News

नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटक ध्यान दें, चार रूटों पर बस सेवा हुई बंद

Ad

हल्द्वानी: रोडवेज की लापरवाही की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। स्पेयर पार्ट्स की कमी की वजह से नैनीताल- घोड़ाखाल, नैनीताल-चनौती, भवाली- बागेश्वर और भवाली- सुरईखेत बस सेवा को बंद कर दिया गया है। बसों के अभाव में यात्रियों को अधिक किराया देकर प्राइवेट टैक्सियों से सफर करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नैनीताल जिला पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन इसके बाद भी रोडवेज बसों में हो रही स्पेयर पार्ट्स की कमी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसी वजह से बसों के संचालन को बंद किया गया है ।इसके अलावा 4 बसों के संचालन नहीं नहीं होने से रोडवेज को खरीद 30000 से ₹35000 के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

मौजूदा वक्त में भवाली डिपो में कुल 31 बसें हैं। पिछले 3 महीने से परिवहन निगम की 5 बसें टाईगर क्लच प्लेट के अलावा अन्य स्पेयर पार्ट्स की कमी की वजह से डिपो में खड़ी है। इस वजह से ही 4 स्थानों के लिए बसों के संचालन को बंद कर दिया गया है। भवाली डिपो इंचार्ज जीवन कुमार ने बताया कि 4 रूटों में बस सेवा को बंद कर दिया गया है इस संबंध में शासन को पत्रचार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top