Nainital-Haldwani News

सातताल बनेगा पर्यटकों की पसंद, 6 करोड़ रुपए से होंगे रेनोवेशन के काम, बजट जारी

Ad

नैनीताल: जिले में वैसे तो खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ उठाने के लिए कई एक स्पॉट हैं। जहां दूर-दराज से पर्यटक आकर आनंद लेते हैं। मगर कुछ एक जगह हैं जहां की व्यवस्थाएं पर्यटकों को भाने में थोड़ा सा चूक जाया करती हैं। अब ऐसे ही स्थानों को बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में तालों का जत्था है। इसी कड़ी में सातताल भी आता है। सातताल जंगलों के बीच में बसा एक बहुत सुंदर पर्यटन स्थल है। मगर यहां और भी बेहतर काम किए जा सकते हैं। इसी बात की सुध अब सरकार ने ली है। सातताल के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा अच्छा बजट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड: शराब पीने को मना किया तो BSF के पूर्व जवान को चाकू से गोद डाला, हुई मौत

यह भी पढ़े: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पर लगे करप्शन के आरोप, खेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश

पर्यटन स्थलों की तरफ सैलानियों को खींचने की मंशा से सरकार ने सातताल क्षेत्र और झील के सौंदर्यीकरण एवं यहां अधिक व्यवस्थाएं जुटाने के लिए 6 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। विधायक संजीव आर्य ने सातताल के सौंदर्यीकरण के लिए मानचित्र जारी किया है।

नैनीताल के विधायक संजीव आर्य ने बताया है कि सरकार द्वारा स्वीकृत 6 करोड़ की धनराशि से सातताल क्षेत्र और झील का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सातताल झील के आसपास में लैंड स्कैपिंग, लेक साइड डेवलपमेंट, चिल्ड्रन पार्क, व्यू प्वाइंट, पौधारोपण और दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़े: CBSE ने बदल दी है 10वीं और 12वीं की DATESHEET, एक क्लिक पर जानें

यह भी पढ़े: हल्द्वानी कलावती चौराहे पर फायरिंग,घायल युवक को बेस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया

एक बार सातताल के सुंदर होने के बाद यह एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाएगा। साथ ही संजीव आर्य ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसी वजह से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन भी पैदा होंगे। विधायक संजीव आर्य ने बताया कि समस्त अधिकारियों को सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य जल्द ही शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़े: शहरों से जुड़ेंगे उत्तराखंड के 120 गांव, सरकार ने फ्लोर पर उतारा मेगा प्लान

यह भी पढ़े: PUB-G पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने 1700 किमी का सफर कर रुड़की पहुंच गई युवती

ADVERTISEMENTS Ad
To Top