Uttarakhand News

अबतक की सबसे बड़ी सफलता, नैनीताल पुलिस ने बरामद की 55 ग्राम स्मैक,रामनगर निवासी युवक गिरफ्तार

Ad

नैनीताल: पहाड़ों पर तेजी से फल फूल रहे नशे के धंधे पर पुलिस लगातार डंडे बरसाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में नैनीताल में अबतक की सबसे बड़ी स्मैक की खेप पकड़ी गई है। नैनीताल पुलिस ने रामनगर निवासी एक युवक को 55.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने नगद इनाम की भी घोषणा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिबंध के बावजूद नशे की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को घटगड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बाइक रोक खड़ा हुआ था। इसी दौरान मंगोली चौकी प्रभारी उमेश रजवार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस को देख युवक भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जब तलाशी ली तो उनके पास से स्मैक बरामद हुई।

सीओ संदीप नेगी और कोतवाल प्रीतम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बेचने के लिए स्मैक नैनीताल लेकर जा रहा था। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि गूलरघट्टी रामनगर निवासी 24 वर्षीय आरोपित अल्ताफ सिद्दीकी पुत्र नसीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 55.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

बता दें कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपित की बाइक संख्या यूके-19ए-0772 सीज की गई है। गिरफ्तारी टीम में मंगोली चौकी इंचार्ज उमेश रजवार, कांस्टेबल संजय और राजेश कुमार शामिल थे। इससे पूर्व सात जुलाई को लखीमपुर निवासी दो युवकों से पुलिस ने 11.73 ग्राम स्मैक बरामद की थी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि बड़ी बरामदगी होने से बड़े सप्लायरों तक पहुँचने में भी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top