Nainital-Haldwani News

भवाली में प्रधान के भतीजे की निर्मम हत्या, पुलिस ने 6 घंटे में चार हत्यारों को पकड़ा,भागने की थी योजना

Ad

भवाली: नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान के भतीजे की हत्या के मामले ने पूरे राज्य में सनसनी मचा दी है। मंगलवार की सुबह तिरछा खेत रोड पर पत्थरों से कूच कूच कर युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने के बाद एसएचओ भवाली संजय सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नवीन चंद्र आर्य (52) पुत्र स्वर्गीय राम लाल निवासी तल्ला तिरछा खेत भवाली नैनीताल के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि पुलिस ने केवल 6 घंटे में इस निर्मम हत्या से पर्दा उठा दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा करने पर डीआईजी कुमाऊं ने ₹5000 और एसएसपी ने ढाई हजार रुपे तथा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ने ₹1000 के पुरस्कार खुलासा करने वाली टीम को देने की घोषणा की है।

घटना के खुलासा के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम, सर्विलांस टीम सहित चार टीमों का गठन किया। इसके अलावा अलग-अलग पहलुओं पर घटनास्थल की जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरे भी तलाशे गए। सीसीटीवी कैमरे में मृतक नवीन चंद्र आर्य के साथ चार युवकों को जाते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल चारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी।

मुखबिर की सूचना पर फ़रसोली रोडवेज स्टेशन पर शाम को 4:10 पर मोहित, आकाश, नीलेश और राजेश चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने हत्या की बात को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि मृतक नवीन चंद्र आर्य की एक युवक से पुरानी रंजिश थी। हत्या करने के लिए तीनों नवीन चंद्र आर्य को शराब पिलाने के बहाने नैनी बैंड, तिरछाखेत रोड की ओर लेकर आए जहां पत्थरों से उसकी निर्मम हत्या कर वहां से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top