Nainital-Haldwani News

नेशनल हाइवे बंद हुआ तो नैनीताल पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, अपना रूट जरूर देखें

Ad

नैनीताल: भारी बारिश के कारण ज्योलिकोट दो गांव के बीच सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि वह अति आवश्यक काम होने पर ही पहाड़ों पर सफर करें, खतरे को देखते हुए सतर्क रहें। पुलिस ने हाइवे बंद होने को लेकर डायवर्जन प्लान जारी किया है। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है। जो इस प्रकार है :-

ADVERTISEMENTS Ad

1. हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले माल/भारी/बड़े वाहनों को बाया कालाढूंगी से रामनगर से मोहन होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

2- हल्द्वानी से चंपावत/ पिथौरागढ़ एवं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले माल/ भारी/ बड़े वाहनों को बाया टनकपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

3- हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले छोटे चार पहिया वाहनों को भीमताल भवाली से अपने गंतव्य को जाएंगे।

4- नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले छोटे (चार पहिया) वाहनों को भवाली, भीमताल के मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

5- बाजपुर/ रामनगर/ कालाढूंगी से नैनीताल को जाने वाले छोटे (चार पहिया) वाहनों को कालाढूंगी से मुंगोली होते हुए नैनीताल अपने गंतव्य को जाएंगे। अतः सम्मानित जनता से अनुरोध है, कि उक्त मार्ग पूर्ण रूप से खुलने तक यातायात डायवर्जन में नैनीताल पुलिस का सहयोग करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top