Nainital-Haldwani News

ज़बरदस्त: नैनीताल पुलिस ने रिकवर किए चोरी व गुम हुए 23 लाख रुपए के मोबाइल

Ad

हल्द्वानी: जिला पुलिस ने लाखों रुपए के मोबाइलों की रिकवरी की है। साइबर सेल ने 23 लाख रुपये के 200 से अधिक मोबाइल बरामद किए हैं। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बीते दिन मोबाइल लोगों को सौंपे। उल्लेखनीय है कि बीते तीन महीने में गुम और चोरी हुए मोबाइलों की शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने ये रिकवरी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल गुरुवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में अक्टूबर 2021 से जनवरी तक 217 मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद जिला पुलिस ने साइबर सेल को एक्टिव किया। साइबर सेल ने अपना काम किया और 23 लाख रुपये के 217 मोबाइलों की रिकवरी की है।

एसएसपी ने बताया कि साइबर सेल ने मोबाइलों के आईएमइआई नंबरों को सर्विलांस पर लगाया था। जैसे ही नंबर चालू हुए वैसे ही उन्हें ट्रैक किया गया। मोबाइल उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद और तमिलनाडु से बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों को मोबाइल सौंप भी दिए गए हैं।

एसएससी पंकज भट्ट ने बताया कि जिन लोगों को अभी तक मोबाइल नहीं मिले हैं। वह साइबर सेल आकर खुद ही अपना मोबाइल ले सकते हैं। टीम में सीओ नितिन लोहनी, साइबर सेल प्रभारी उमेश मलिक, कॉन्स्टेबल आनंद बल्लभ जोशी, नरेश सिंह, प्रकाश सिंह बिष्ट शामिल रहे। बता दें कि अपने मोबाइल देखकर लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top