Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस लेगी ड्रोन का सहारा, अब जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

Ad

नैनीताल: जनपद नैनीताल और हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या कोई नई नहीं है। बल्कि समस्या काफी समय से चली आ रही है। खासकर गर्मियों में जब पर्यटन सीजन पीक पर होता है, तो जाम की समस्या पसीने छुड़ा देती है। अब नैनीताल पुलिस इस समस्या से निपटने के लिए ड्रोन का सहारा लेने जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने इस बारे में जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने थाना प्रभारियों के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि जिले में जाम की समस्या सबसे बड़ी है। जिसे समाप्त करने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि रूसी बाईपास और नारायण नगर में स्थाई पर्यटन पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। जहां एक दरोगा 4 सिपाही और एक मोबाइल टीम रहेगी।

एसएसपी पंकज भट्ट की माने तो ट्रैफिक को मॉनिटर ड्रोन के सहारे किया जाएगा। जिसमें नियम तोड़े उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही महिला अपराधों की विवेचना में तेजी आएगी और पीड़ितों को जल्दी से जल्दी न्याय मिलेगा। इसके लिए एक क्यूआरटी टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिटीजन पोर्टल और सीएम पोर्टल में जो शिकायतें आएंगी। उसके निस्तारण में सुधार लाया जाएगा। गौरतलब है कि नैनीताल का पर्यटन सीजन मई से शुरू हो जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top