Nainital-Haldwani News

दुखद खबर, राजस्थान में तैनात रामनगर के 23 वर्षीय जवान का निधन

Ad

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर सामने आई है। जहां 19 गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात अखिल नेगी का ऑन ड्यूटी निधन हो गया है। जब उनका निधन हुआ तो वह राजस्थान में तैनात थे। अखिल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर उन्होंने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक रामनगर के पीरुमदारा ग्राम दूल्हेपुरी बद्री विहार थर्ड निवासी 23 वर्षीय अखिल नेगी की तबीयत ड्यूटी के दौरान ही अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फौरन उदयपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अखिल की मौत की खबर मिलने के उपरांत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे पीरूमदारा क्षेत्र में शोक की लहर है। वहींं, क्षेत्र के लोग भगवान से अखिल की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं। पीरूमदारा के कई जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त किया है। हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से वीर जवान को श्रद्धांजलि।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top