Nainital-Haldwani News

नैनीताल घूमने आने से पहले बुकिंग चैक करें, करीब 75 प्रतिशत होटल हो गए हैं BOOK !

Ad

Nainital new year preparations:- उत्तराखंड राज्य में हर साल टूरिस्ट की भरमार रहती है। लोगों के बीच ये राज्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर भी काफ़ी पसंद किया जाता है। यूं तो साल के बारहों महीने यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, पर साल के अंत यानि क्रिसमस व न्यू ईयर के दौरान ये आवाजाही बढ़ जाती है। यही हाल उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन, नैनीताल का भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

साल के अंत में नैनीताल में भी पर्यटकों के बड़ी तादाद में पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि ये टूरिस्ट प्लेस मेहमानों के स्वागत के लिए अभी से तैयार हो चुका है। सैलानियों की ओर से भी नैनीताल शहर के लिए अच्छा रेस्पांस देखने को मिल रहा है। शहर के बड़े होटल में 60 से 80 प्रतिशत तक की बुकिंग हो चुकी है। क्रिसमस के लिए भी होटलों में 30 प्रतिशत से अधिक की बुकिंग करवाई जा चुकी है। नए साल का उत्साह देखते हुए शहर के कई होटलों में दो से तीन रात के पैकेज में पर्यटकों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। होटल संचालकों ने पर्यटकों के अनुभव को शानदार बनाने के लिए खासे इंतजाम किए हैं। क्रिसमस को लेकर होटलों समेत नगर के ऐतिहासिक गिरजाघरों में अभी से कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।

शहर में होटल बुकिंग की बात करें तो, शेरवानी हिलटॉप एडवांस में बुक हो चुका है, जबकि नैनी रिट्रीट में 80, स्विस होटल में 40 व विक्रम विंटेज में 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा अन्य होटलों में भी कमरे बुक होने लगे हैं। क्रिसमस की छुट्टियों से शुरू होने वाला ये जश्न शहर में नए साल तक चलेगा। क्रिसमस के लिए भी लगभग 40 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। नगर के बड़े होटलों में 30 दिसंबर से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

थर्टी फर्स्ट के लिए अलग-अलग थीम पर होटल सज रहे हैं। दिल्ली, मुंबई समेत स्थानीय गायक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। होटलों में गाला डिनर में पहाड़ी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट पकवान परोसे जाने का भी प्लान है। कुछ होटलों (Nainital Hotel Booking) में कुमाऊंनी लोकगीत व छोलिया नृत्य का आयोजन भी कराया जाएगा। नए साल के मौके पर सैलानियों को आकर्षित करने के लिए केवल होटल ही नहीं बल्कि पूरे नैनीताल को बिजली की लड़ियों से सजाया जाएगा। पर्यटकों के लिए होटल में मनोरंजन कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top