Nainital-Haldwani News

दुखद: हल्द्वानी मुखानी क्षेत्र में बाइक की टक्कर से नैनीताल निवासी बुजुर्ग की मौत

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर एक सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड लड़के की मौत हो गई है। दरअसल मुखानी क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक सवार नहीं पोस्ट ऑफिस रिटायर्ड क्लर्क को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद अस्पताल में घायल को इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल के रहने वाले 74 वर्षीय नरेंद्र लाल साह क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह हल्द्वानी में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। उनके दामाद विक्रम रावत ने जानकारी दी और बताया कि नरेंद्र दिसंबर से हल्द्वानी में ही थे। वह छड़ैल हल्द्वानी अपनी रिश्तेदारी में रुके हुए थे।

ऐसे में सोमवार को जब वह कमालुवागंजा से लामाचौड़ की तरफ पैदल जा रहे थे, तब ही लक्ष्मी विहार कमालुवागंजा पर एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। वहीं, बाइक से टक्कर खाने के बाद नरेंद्र लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुखानी एसओ दीपक बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाइक चालक फरार है। मगर उसकी पहचान की जा रही है। नरेंद्र के परिवार वालों की तहरीर मिलने के बाद ही बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

To Top