Election Talks

नैनीताल से दूसरी बार विधायक बनीं सरिता आर्य, चुनाव से ठीक पहले भाजपा में हुईं थी शामिल

नैनीताल (03.00 PM)

नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा की सरिता आर्य आगे चल रही है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि सरिता आर्य ही नैनीताल की विधायक होंगी। बता दें कि 9 राउंड के वोटों की गिनती के बाद सरिता आर्य को 23152 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के संजीव आर्य 18331 वोटों पर हैं।

नैनीताल (1.15 PM)

नैनीताल विधानसभा सीट पर मतगणना का सातवां राउंड खत्म हो चुका है। 7 राउंड खत्म होने के बाद भी भाजपा की सरिता आर्या बढ़त बनाए हुए हैं। सरिता आर्य को 18389 तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव आर्य को 13578 वोट मिले हैं।

नैनीताल (12.20 PM)

नैनीताल विधानसभा सीट पर मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। फिलहाल सरिता आर्य ही आगे चल रही हैं भाजपा के प्रत्याशी सरिता आर्य पहले से अब तक लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 15904 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव आर्य को 11050 वोट मिले हैं। बता दें कि अब तक छह राउंड समाप्त हो चुके हैं

नैनीताल: नैनीताल विधानसभा सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है चौथे राउंड के खत्म होने के बाद सरिता आर्या को 10588, कांग्रेस के संजीव आर्य को 6606 और आम आदमी पार्टी के हेमा आर्य को 975 वोट मिले हैं।

नैनीताल जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर पहले राउंड की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। इसी के साथ आपको बता दें कि नैनीताल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सरिता आर्य ने कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव आर्य को पीछे छोड़ दिया है। सरिता आर्या को 2552 वोट मिले हैं। जबकि संजीव आर्य को 1847 वोट प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि नैनीताल सीट से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि इससे पिछले चुनावों में संजीव आर्य भाजपा तो कांग्रेस से सरिता आर्य चुनाव लड़ रही थी।

To Top
Ad