Nainital-Haldwani News

नैनीताल SSP पंकज भट्ट ने तीन CO के किए तबादले, लिस्ट में शांतनु पाराशर का नाम शामिल

नैनीताल SSP पंकज भट्ट ने तीन CO के किए तबादले
Ad

हल्द्वानी: एसएसपी पंकज भट्ट ने सोमवार को तीन सीओ के तबादले कर दिए हैं। बता दें कि तबादलों की इस सूची में शांतनु पाराशर का नाम भी शामिल है। शांतनु पाराशर को क्षेत्राधिकारी लालकुआं की जिम्मेदारी एक बार फिर सौंपी गई है। इससे पहले वह हल्द्वानी के सीओ सिटी भी रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल को हाल ही में पंकज भट्ट के रूप में नए एसएसपी मिले हैं। वह इससे पहले अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनसे पहले नैनीताल की एसएसपी पद की जिम्मेदारी प्रीति प्रियदर्शिनी निभा रही थी। गौरतलब है कि तबादलों का दौर जारी है। आईएएस, पीसीएस से लेकर पुलिस विभाग में भी लगातार तबादले हो रहे हैं।

इसी क्रम को नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने भी जारी रखा है। उन्होंने सोमवार को तीन सीओ के तबादले किए हैं। इस लिस्ट के अनुसार शांतनु पाराशर को क्षेत्राधिकारी लालकुआं, नितिन लोहानी को अलावा पुलिस उपाधीक्षक ओप्स (स्पेशल ऑपरेशन), विभा दीक्षित पुलिस उपाधीक्षक महिला/सुरक्षा/यातायात/क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन नैनीताल तबादला किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top