Nainital-Haldwani News

नैनीताल होटल से LED टीवी लेकर फरार हुआ पर्यटक चाय पीते पकड़ा गया

Ad

Nainital News Update: Robbery in Nainital:

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के सबसे नज़दीक और पर्यटकों की हर मौसम में सामान रूप से लोकप्रिय जगह नैनीताल अपने मौसम, मेहमाननवाज़ी और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के लिए विश्वविख्यात है। नैनीताल में अतिथियों के स्वागत-सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती और नाही उन्हें किसी शिकायत का मौका दिया जाता है। लेकिन कई बार नैनीताल की इसी उदारता के परिणामस्वरूप ऐसे कई किस्से सुनने को मिलते हैं जिनपर विश्वास करना उतना ही मुश्किल होता है।

ऐसे ही एक अजीब किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जहाँ दो युवक नैनीताल के एक होटल के कमरे में रुकने के बाद LED टीवी अपने साथ ही ले गए। ट्रेनों में लोटे, सड़कों पर गमले और होटल के शैम्पू-साबुन तक तो हर किसी ने किस्से सुने हैं और उनपर ठहाके भी लगाए हैं लेकिन यह किस्सा आपकी हंसी नहीं होश उड़ा देगा। बात है सोमवार की जब दो युवक नैनीताल घूमने का मन बनाकर नैनीताल पहुंचे और एक होटल में ठहरे। रातों-रात उन दोनों युवकों के मन के साथ-साथ मंशा में भी कुछ ऐसा बदलाव आया कि उन्होंने सुबह-सुबह ही बिना किसी को बताए कमरा खाली कर दिया। जब होटल स्टाफ उस कमरे में पहुंचा तो स्टाफ भी चौंक गया क्योंकि नैनीताल देखने आए वो दो युवक होटल के मेहमानों के देखने के लिए लगाए गए टीवी को ही अपने साथ ले गए।

होटल स्टाफ ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने उन दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बिना समय गवाए CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए जिसमें एक युवक रोडवेज बस स्टेशन की तरफ जाता नज़र आया। पुलिस ने बस स्टेशन के आस-पास उनकी तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस को वह युवक टैक्सी स्टैंड के पास की एक दुकान पर चाय पीता नज़र आया और उनके द्वारा चुराया गया टीवी पास ही की एक टैक्सी से बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद किया टीवी होटल कर्मचारियों को सौंप दिया और उन दोनों युवकों की इस बेहूदा हरकत के लिए उनका चालान भी किया साथ ही अन्य पर्यटकों के सामने हुई इस कार्यवाही से वे दोनों किच्छा उधमसिंह नगर के युवक शर्मसार भी हुए। इस पूरे मामले में राहत की बात यह रही की उन दोनों की नज़रें रात भर टीवी पर टिकी रही इसलिए वे टीवी ले गए कहीं रात भर नैनीताल देख लेते तो शायद अगली सुबह टीवी की जगह नैनीताल ढूंढना पड़ता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top