Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइव:विश्वकप के रोमांच के बीच सामने आई अंडर-16 ट्रायल की तारीख

Ad

 हल्द्वानी: अंडर-14 के बाद अंडर-16 ट्रायल होने जा रहे हैं। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर 16 टीम के चयन हेतु दिनांक 5 जून 2019 को प्रातः 9:00 बजे से हल्द्वानी क्रिकेट क्लब निकट प्राइमरी स्कूल बिठौरिया लालडांठ रोड में ट्रायल लिया जाएगा। अंडर-16 ट्रायल में आवेदन करने वाले खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 सितंबर 2003 या उसके बाद  होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

अंडर-16 के पंजीकरण हल्द्वानी क्रिकेट क्लब के कार्यालय में 5 जून को प्रातः 8:00 बजे से किया जायेगा। पंजीकरण के समय जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड तथा विद्यालय में अध्ययन का प्रमाण पत्र जो प्रधानाचार्य से प्रमाणित हो की छाया प्रति तथा 2 फ़ोटो भी अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। अंडर-16 का रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपए प्रति खिलाड़ी भी जमा करना होगा।

शहर में क्रिकेट प्रतिभाएं तेजी से सामने आ रही है। पिछले कुछ वक्त में आयोजत हुए टूर्नामेंट में कई प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी पहचान सामने लाने में कामयाब हुए हैं। राज्य क्रिकेट का भविष्य अच्छी दिशा में जाता दिख रहा है। साल 2018 में पहले सीजन में उतरी उत्तराखण्ड के टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। रणजी में टीम ने नॉक आउट तक का सफर तय किया। सौरभ रावत, करणवीर कौशल, कार्तिक जोशी द्वारा जमाए दोहरा शतक और दीपक धपोला की शानदार गेंदबाजी ने राज्य की टीम को पूरे सीजन सुर्खियों में रखा।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top