Regional News

प्रशासन की आंख बंद, सातताल का पर्यटन झेलती लकड़ी की सीढ़ी

Ad

नैनीताल: पर्यटक नगरी कहे जानें वाले सातताल में पर्यटक लकड़ी की बनी सीढ़ी से उतरने पर मजबूर है। इन दिनों पर्यटन सीजन में पर्यटक पहाड़ो की वादियों में ठंडी हवा लेने पहुँच रहे है, लेकिन प्रशाशन की आधा अधूरी तैयारियों से पर्यटकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीमताल से ग्यारह किमी दूर सातताल लेक अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को लुभान में पीछे नही हटती। एक बार आने के बाद सैलानी दूसरी बार फिर यहाँ आने को मजबूर हो जाता हैं। लेकिन एक लकड़ी की सीढ़ी से पर्यटक लेख में उतरता है जिससे कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

गौरतलब है क प्रशासन ने पर्यटकों को बढ़ाने के लिए अपनी पुरजोर कोशिश करने की बात कही। सेवाओं की अगर बात करें तो उस पर सवाल उठना जरूरी है। किसी तरह की व्यवस्था सैलानियों के लिए नहीं की गई हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स: दांतों से जुड़ी कई परेशानी का इलाज है कॉस्मेटिक फिलिंग

स्थानीय युवक संदीप दुर्गापाल बताते हैं कि साल में दो महीने ही यहाँ के युवकों को रोजगार मिलता हैं उस पर भी प्रशासन की लापरवाही सामने आ जाती है। जिसका यह लकड़ी की सीढ़ी उदहारण है। यहाँ पर विगत माह पहले सीढ़ी थी। किसी ठेकेदार की लापरवाही से हटा दी गई। यहाँ से नीचे उतरने के लिए सभी पर्यटको को मजबूर होना पड़ रहा है।

स्कूल के बच्चे व घास काटने के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं का भी यह रास्ता है, जो मात्र लकड़ी की सीढ़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा जल्द सीढ़ी को बनाया जाए नहीं तो हम सभी दुकानदार दुकाने बंद कर आंदोलन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top