Nainital-Haldwani News

नैनीताल ढैला गांव में हादसा, कार 500 मीटर खाई में गिरी

Ad

NANITAL: Police: Accident: नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले हुआ, जहां एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SSP Dr. Manjunath T. C. के निर्देश पर पुलिस, SDRF और SSB की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और SDRF टीम ने खाई में उतरकर सभी शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस और SDRF की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top