Nainital-Haldwani News

नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मां-बेटी की मौत से गमगीन हुआ माहौल

Ad

हल्द्वानी:कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग में एक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। दोनों नैनीताल घूमने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार सोनीपत निवासी तिलक राज अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए हुए थे। शनिवार को नैनीताल की सैर करने के बाद वह वापस दिल्ली के लिए लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी के पास उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तिलक की पत्नी रिया और डिंपल की मौत हो गई। उनके अलावा कार में तिलक राज, एक बेटी और रिश्तेदार का बेटा कार्तिक सवार था।

घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गाड़ी के अंदर दबने से रिया और उनकी बेटी डिंपल की मौत हो चुकी गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है। एसओ ने बताया कि मृतकों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top