Nainital-Haldwani News

नैनीताल में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, जाम और अन्य समस्याओं से मिलेगा निजात

Ad

नैनीताल – जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नैनीताल के सभागार कक्ष में डीएसए मैदान, ठंडी सड़क में सुविधाओं का विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों, रैमजे रोड, तल्लीताल मुख्य चौराहे सुधारीकरण के सम्बन्ध में नगर के स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यापार मण्डल, होटल एसोसिऐशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि डीएसए मैदान यहॉ की धरोहर है, जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहते हैं। मल्लीताल फ्लैट्स के जो भी सौन्दर्यीकरण एवम विभिन्न खेल सुविधाओं के विकास के कार्य किये जाने हैं उन्हें दीर्घकालीन प्लान के तहत बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने नगरपालिका ईओ को निर्देश दिये हैं कि डीएसए मैदान में वर्तमान स्थापित भवनों की वस्तुस्थिति का डेटा उपलब्ध कराने, कार्यदाई संस्था को सभी हितधारकों के सुझावों के अनुरूप डीपीआर में आवश्यक संशोधन कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा की कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनी रहे तथा सम्बन्धित अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।

दूसरे प्रस्ताव तल्लीताल चौराहे एवं रैमजे रोड के विकास पर विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि तल्लीताल डांठ के मुख्य चौराहे का चौड़ीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में ट्रैफिक के चलते यहॉ जाम की स्थिति बनी रहती है, चौड़ीकरण के कार्य से वाहनों का आवागमन सुचारू हो सकेगा जिससे नैनीताल आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी।


जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि नैनीताल की ठंडी सड़क अपने शांत माहौल और वातावरण की वजह से स्थानीय लोगों के साथ यहॉ पर आने वाले पर्यटकों को अपनी आकर्षित करती है। झील के किनारे तल्लीताल से मल्लीताल को जोड़ती यह सड़क हरे-भरे पेड़ों से घिरी है। उन्होंने कहा कि शहर में पर्यटन कारोबार के साथ वाहनों का दबाव भी बढ़ने लगा है। ऐसे में शहर का ठंडी सड़क क्षेत्र अभी भी शोरगुल से दूर है। शहर के स्थानीय लोंग यहां पहुंच कर झील किनारे शांति का अनुभव करते है। उन्होंने बताया कि ठंडी सड़क क्षेत्र में स्थानीय लोंग द्वारा सुबह व शाम पैदल टहलते हैं साथ ही प्रकृति से नजदीकी का अहसास करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top