Nainital-Haldwani News

नैनीताल: राशन कार्ड धारकों को मिलेगी राहत, मॉनसून से निपटने के लिए डीएम वंदना ने जारी किए निर्देश

Ad

नैनीताल: जिलाधिकारी वंदना ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम के साथ घिंघरानी, पदमपुरी, धारी, धानाचुली, पहाडपानी,हरिनगर भीडापानी ओखल काण्डा,में विभिन्न योजनाओं/स्कूलो,सडक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं का समाधान मौके पर किया। समस्याओं से सम्बन्धित अधिकारियों को निरीक्षण कर जांच के उपरान्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश मौके दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जन- सुनवाई के दौरान समस्यायें सुनी तथा उनका समाधान किया इसके अलाव क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न महिला समूह से उनके कार्य/समस्याओ की जानकारी ली । डीएम ने भीमताल में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अंतर्गत घिंघरानी मे चिलिग प्लांट दुग्ध डेरी का बारीकी से निरीक्षण कर आय व्यय, स्टाफ, दुुध की गुणवत्ता, किसानों को मिलने वाला बोनस की जानकारी लेने के साथ ही अब तक बोनस भुगतान की सुची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए दुग्ध संघ के अधिकारी को दिये।

पदमपुरी में राज्य खाद्यान गोदाम का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी के साथ ही पूर्ति निरीक्षक को मौके पर निर्देश दिये कि राशन डीलरों को 10 दिनों के भीतर सभी दुकानो को राशन की आपूर्ति की जाए ताकि आमजनमानस को मानसून के दौरान कोई परेशानियों का सामना ना करना पडे।

इसके अलावा डीएम ने पूर्ति अधिकारी को पूर्व में सर्वे के दौरान जिन लाभार्थियों का राशन कार्ड नहीं बन पाया उन्हें चिन्हित हुए एक सप्ताह मे लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात विकास खण्ड धारी के 300 करोड की लागत से बनने वाले निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान डीएम ने पाया कि भवन की टाइलों के साथ ही दीवारों पर सीलन की छोटी-छोटी समस्या है जिसे उन्होंने शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश मौके पर दिये।

इस दौरान धारी विकास खण्ड के भवन के निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने सडक बिजली,पानी, आपदाग्र्रस्त भवन निर्माण, लकडी के विद्युत पोल आदि की समस्यायें से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभिंयता विद्युत को निर्देश दिये कि जिन लकडी के विद्युत पोल हो हटाने हेतु टैंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है उन्हें तत्काल हटाया जाए एवं जिन प्रस्तावों पर टेेंडर होने है, शीघ्र टैंडर 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने, इसके अलाव जो पेड विधुत तारो के कारण खतरा बना है उनका शीघ्र अति शीघ्र कटान-छटान करने के निर्देश मौेक पर दिये।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top