Uttarakhand News

दिवाली की खुशियों को लगी नजर, सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

Ad

घर पर दिवाली की तैयारी चल रही थी। इन्ही छुट्टियों में युवक ने अपने दोस्त के साथ नैनीताल से बरेली फन सिटी घूमने का प्लान बनाया लेकिन किसे पता था कि वो आखिरी बार अपने घर से निकल रहा है। बरेली जाते वक्त शुक्रवार को हल्द्वानी बाईपास खुरपिया गेट के सामने बाइक और ट्रक की भिंड़त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बाइक सवार ने हेलमेट पहने हुआ था। हादसा ओवरटेक करते वक्त हुआ।

खबर के अनुसार शुक्रवार दोपहर तीन बजे के नैनीताल के मल्लीताल के आवागढ़ कंपाउंड निवासी कुवैद सुल्तान (25) पुत्र अकरम इसी कंपाउड में रहने वाले अपने दोस्त कृष्णा शाह (21) पुत्र अनिल शाह के साथ बाइक (यूके 04यू 3584) से बरेली जा रहे थे। बाइक कुवैद चला रहा था कृष्णा पीछे बैठा था। कुवैद ने हेलमेट पहन रखा था। किच्छा नगर से लगभग दो किलोमीटर पहले खुरपिया गेट के सामने एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक बरेली की ओर ही जा रहे ट्रक से टकरा गई।

दुर्घटना के बाद कुवैद के सिर पर गंभीर चोट और कृष्णा मामूली घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कुवैद को मृत घोषित किया। दुर्घटना की सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक समेत तमाम पुलिस बल अस्पताल पहुंचे। सीओ सुरजीत कुमार कहा कि हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक को लोगों ने सूरजमल कॉलेज के पास पकड़ लिया। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top