Uttarakhand News

नैनीताल लोकसभाः एक दिग्गज को मिलेगी नई पारी तो एक का खत्म होगा राजनैतिक सफर

Ad

हल्द्वानीः लोकसभा चुनाव के इस मौसम में हर एक व्यक्ति को अपने मन की बात सामने रखने का मौका दिया जा रहा है। इस क्रम में लगभग हर एक व्यक्ति अपने प्रत्याशी से उसके विकास पर जवाब भी मांग रही है। उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा की पांचों सीटों पर चुनाव 11 अप्रैल को होगा। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। तो वहीं नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट दोनों पार्टियों के लिए सबसे अहम और साख बचाने के तौर पर देखा जा रहा है। यह सीट इस लिए भी अहम हैं क्योकि इस सीट के दावेदार उत्तराखंड की राजनीति के दिग्गज नेता के तौर पर देखे जाते है।एक तरफ जहां कांग्रेस ने अपने सबसे बड़े नेता और उत्तराखंड की कमान संभाल चुके पूर्व सीएम हरीश रावत पर दाव खेला है तो वही भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को मैदान में उतारा है। अजय भट्ट वही नेता हैं जिनकी अध्यक्षता में भाजपा ने 2017 में उत्तराखंड से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

पर यह बात भी छुपी नहीं हैं कि दोनों दिग्गज नेताओं को 2017 मे जनता ने अपनी पसंद से काफी दूर रखा और अब लोकसभा चुनाव में एक बार फिर दोनों दिग्गज जनता को मनाते दिख रहे है। दूसरा कोई बड़ा नाम ना होने से जनता की पसंद हरीश रावत और अजय भट्ट में से एक ही मानी जा रही है। इस बात से यह साफ हो गया हैं। कि यहां जीत पाने वाले को एक नई पारी शुरू करने का मौका मिलेगा तो वहीं दूसरे दिग्गज को अपने राजनैतिक सफर से भी हाथ धोना पड़ सकता है। यह बता इसलिए सामने आ रही है क्योंकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था।यही कारण हैं कि उत्तराखंड की नैनीताल सीट पर दिल्ली की भी नजर टिकी है, इस ही लिए भाजपा से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर दौरा करके गये तो कांग्रेस से भी हल्द्वानी में प्रियंका गांधी के रोड़ शो की बात सामने आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top