Nainital-Haldwani News

कुमाऊं विश्वविद्यालय बड़ी खबर, ऑनलाइन आवेदन कर 100 दिन के भीतर पाए डिग्री

Ad

कुमाऊं विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश शुरू, विरोध में उतरे सीनियर छात्र

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी के निर्देशों के अनुपालन में कुमाऊं विश्वविद्यालय से वर्ष 1976 से वर्ष 1992 तक उत्तीर्ण समस्त अभ्यार्थी 30 दिनों के भीतर अपनी उपाधि विश्वविद्यालय से प्राप्त करना सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यार्थी विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन से नियमानुसार शुल्क एवं आवश्यक प्रपत्र ( उत्तीर्ण वर्षों के समस्त अंकतालिका की छायाप्रति) जमा करने के उपरांत प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं वर्ष 1993 से वर्ष 2019 तक उत्तीर्ण छात्र अपनी कक्षा पाठ्यक्रम की उपाधि प्राप्त करने के लिए विवि के नियमानुसार शुल्क और दस्तावेज जमा करें। आवेदन प्राप्त होने के 100 कार्य दिवसों के भीतर उपाधि विद्यार्थी द्वारा उपलब्ध कराए गए पत्राचार के पते पर प्रेषित कर दी जाएगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एच सी एस बिष्ट ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी विवि की वेबसाइट के www.kunainital.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top