Nainital-Haldwani News

जेनरिक दवाओं की बिक्री के बारे में ऑनलाइन देनी होगी जानकारी

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र चलाये जाएंगे, साथ ही पर्चेज तथा मोनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया जिसमें सचिव रेडक्रॉस, संबंधित हॉस्पिटल के पीएमएस/सीएमएस, चीफ फार्मेसिस्ट, रेडक्रॉस सोसाइटी का एक सदस्य को शामिल किया गया, कमेटी जल्द ही एक बैठक कर दवाईयों की चेक लिस्ट बनाकर आगे की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जन औषधि केन्द्रों में पूर्व में तैनात फार्मेसिस्ट एवं अन्य कर्मचारियों का सत्यापन भी किया जाएगा, साथ ही रिक्तियां नियमानुसार व आवश्यकतानुसार की जायेंगी। अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में पूर्व में संचालित 6 चिकित्सालयों में पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे थे, उनमे कार्यरत फार्मेसिस्टों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। जन औषधि केंद्रों में जेनरिक दवाओं की खरीद सीधे बीपीपीआई से की जाए, खरीदी हुई दवाओं का नियमित ऑनलाइन व ऑफ लाइन अंकन अनिवार्य रूप से किया जाए।

जन औषधि केंद्र में दवाओं की खरीद संबंधित चिकित्सालयों के चिकित्सा अधीक्षकों, चिकित्सकों व चीफ फार्मेसिस्टों से विचार विमर्श के उपरान्त ही खरीदी जाएँ, साथ ही महिलाओं एवं बच्चों में होने वाली बीमारियों को दृष्टिगत रखते हुए भी दवाइयों की खरीद की जाए। दवाइयाँ बीपीपीआई से सीधे खरीदी जाएँ तथा वेंडर को दवाईयों का पर्चेज ऑर्डर न दिया जाए। बिना ऑर्डर किए कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई अनावश्यक दवाइयों को 7 दिन के भीतर उठवाने के लिए संबंधित कंपनी से पत्राचार किया जाए, यदि कम्पनी नही उठती है तो निर्धारित समय के उपरान्त दवाएँ केंद्र के बाहर नियमानुसार नष्ट कर दी जाएं।

औषधि केंद में शॉर्ट एक्सपायरी डेट की दवाइयां खरीदने की जाँच की जाए तथा भविष्य में शॉर्ट एक्सपायरी डेट की दवाएँ न खरीदी जाएँ। रेडक्रॉस सोसाइटी के बैंक खाते व चेक बुक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, समय से चैक बुक एवं खाते की जानकारियाॅ उपलब्ध न कराने पर मामले को स्पेशल आॅडिट टीम के समक्ष रखने के निर्देश भी दिए।


बैठक में सोसाईटी चैयरमेन सीएस रावत, उपाध्यक्ष/सीएमओ डाॅ.भारती राणा, सचिव डाॅ.रश्मि पन्त, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, समिति सदस्य केआर सती, रवि शंकर जोशी, नवनीत राणा, गोविन्द किरौला, श्याम धानिक, मुन्नी तिवारी, अशोक सिंह, सदस्य मंजू कोटलिया, ललिता प्रसाद ढोडियाल, नवनीत सिंह राणा, पीएमएस डाॅ.हरीश लाल, डाॅ.बीडी जोशी, डाॅ.अरूण जोशी, ड्रग्स इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट सहित फार्मेसिस्ट आदि मौजूद थे।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top