Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस की दरियादिली, 48 दिन से फंसी कैंसर Patient को घर पहुंचाया

Ad

नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में फंसी कैंसर पीडित महिला को घर भेजा,खुद बुक कराई कार
nainital police

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन ने सैकड़ों लोगों को परेशानी दी। कोई दूसरे जिलो में फंस गया तो कोई दूसरे राज्यों में हैं। नौकरी करने वाले हजारों लोगों को अभी भी राज्य वापस लौटने की उम्मीद है और वह कोशिश कर रहे हैं। कोरोना वॉरियर्स ने इस मुश्किल वक्त में जनता की हर संभव मदद की है। पुलिसकर्मियों ने लोगों को राशन पहुंचाने तक का काम भी किया है। इसके अलावा कई जिलों में दूर-दूर गांवों में पुलिसकर्मियों ने मेडिकल सेवा भी प्रदान की। उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह हमेशा से अपने नाम ” मित्र पुलिस ” के अनुसार की काम करने में विश्वास रखती है। जिले नैनीताल से एक मामला सामने आने आ रहा है, जहां पुलिस की कार्यशैली ने एक बार फिर सभी को दिल जीता है।

सोशल मीडिया की एक पोस्ट पर राजीव मोहन अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल व उपनिरीक्षक और देव नाथ गोस्वामी (रीडर अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल को सूचना प्राप्त हुई कि एक कैंसर पीड़ित (Cancer Patient) महिला और उसकी तीमारदारी में लगी बेटी पैसों की कमी के कारण 48 दिनों से अपने घर पिथौरागढ़ नही जा पा रही है। वह दोनों 20 मार्च से हल्द्वानी में फंसी हुई हैं। दोनों पिछले 48 दिनों से हल्द्वानी के स्वामी राम कैंसर हॉस्पिटल में है।

अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल राजीव मोहन के द्वारा उपनिरीक्षक देव नाथ गोस्वामी (रीडर अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने बिना कोई समय व्यर्थ किये तत्काल कैंसर पीड़ित महिला की मदद की। पहले दोनों महिलाओं का कोविड-19 टेस्ट कराया गया तत्पश्चात कार की व्यवस्था करके उन्हें उनके गांव डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ भेजा गया। पुलिस द्वारा कैंसर पीड़ित महिला की जरूरी दवाएं और दवा खर्च के लिए 17 हजार रुपये कैश भी आपसी सहयोग से इकट्ठा कर उनकी मदद के लिए दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top