Nainital-Haldwani News

नैनीताल: प्रेमिका के साथ कमरे में पीएसी जवान, लोगों ने लगाई कुंडी और बुलाई पुलिस, खुल गई पोल

Ad

नैनीताल: लोगों को धोखा देकर अपना ठिकाना बदल रहे पीएसी के एक जवान की पोल फिल्मी अंदाज में लोगों के सामने आई। नैनीताल में एक पीएसी के जवान को लोगों ने महिला के साथ कमरे में घुसते देखा तो उन्होंने तुंरत घर के दरवाजे में कुंडी लगाकर पुलिस को बुला दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद जो सामने आया वो काफी हैरान करने वाला था।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक जिस पीएसी के जवान को पुलिस ने पकड़ा वो धोखाधड़ी के आरोपों के कारण ड्यूटी से सस्पेंड हुआ है। इसके अलावा उसके खिलाफ किराया ना देने और कमरा ताला लगाकर भागने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी। शुक्रवार को लोगों ने जवान को उसकी प्रेमिका के साथ देखा। वो एक कमरे में था, इसके बाद पडोसियों ने कुंड़ी लगाकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पीएसी जवान की हरकतों से मोहल्ले के तमाम अन्य लोग भी परेशान थे। इसलिए उन्होंने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी।

सूचना पर पुलिस ने किराए का कमरा खाली कराकर मकान मालिक समेत अन्य लोगों की देनदारी का लिखित में ब्योरा ले लिया है। बताया जा रहा है कि पीएसी जवान पर टैक्सी चालक, दुकानदार, दूध वाले समेत कई लोगों की देनदारी है। बताया जा रहा है कि जवान इन दिनों धोखाधड़ी के मामले में सस्पेंड चल रहा है। इस घटना ने पूरे शहर में सुर्खियां बटोरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top