Nainital-Haldwani News

नैनीताल घूमने पहुंचे गुजरात निवासी पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में एक पर्यटक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। पर्यटक गुजराज के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने के लिए पहुंचे थे। मौत हार्ट अटैक के वजह से हुई। मृतक की पहचान दीपक रावल (69) पुत्र दिनकर रावल निवासी बड़ोदरा गुजरात के रूप में हुई है।

गुरुवार रात को दीपक की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  दीपक अपने परिवार के साथ मल्लीताल स्थित स्टार गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top