Nainital-Haldwani News

बूबू से मिली प्रेरणा, नैनीताल निवासी कार्तिक जोशी बनें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल और राज्य को एक बार फिर युवा ने गौरवांवित महसूस कराया है। धनियाकोट के रहने वाले कार्तिक जोशी ( KARTIK JOSHI INDIAN ARMY) ने भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। वह सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। कार्तिक की नियुक्ति इंजीनियरिंग रेजीमेंट में हुई है। कार्तिक ( KARTIK JOSHI NAINITAL) की सफलता से क्षेत्रवासी काफी खुश हैं और जोशी परिवार को बधाई दे रहे हैं। कार्तिक को भारतीय सेना जाने के लिए दादा ने प्रेरित किया। उनके दादा ने 24 साल तक सेना में रहकर देश की सेवा की। कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय दादा रामदत्त जोशी, दादी दुर्गा जोशी और अन्य परिजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्तिक जोशी ( KARTIK JOSHI lieutenant) बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली से हासिल की। स्कूल की पढ़ाई के बाद कार्तिक ने आईपी यूनिवर्सिटी से बीटेक पूरा किया। कार्तिक के पिता का नाम कैलाश चंद जोशी है जो यूनीटेक कंपनी में सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर है। जबकि माता शांति जोशी ग्रहणी है। उनकी छोटी बहन दिल्ली से ही नर्सिंग में एमएससी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top