Nainital-Haldwani News

नैनीताल मॉल रोड पहले की तरह पर्यटकों के लिए खुलेगी, प्रतिबंध हुआ समाप्त

Ad

नैनीताल: मॉल रोड पहले की तरह केवल दो घंटे के लिए बंद रहेगी। अपर मालरोड में पर्यटकों की पैदल आवाजाही की सुविधा हेतु शाम छह बजे से आठ बजे तक दो घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहता है। पर्यटन सीजन में डीएम ने इसमें एक घंटे की बढ़ोत्तरी कर रात नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

राजभवन मार्ग पर पड़ी दरारों और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन घंटे के प्रतिबंध को हटा दिया है। डीएम ने आदेश जारी कर मालरोड में अग्रिम आदेश तक वाहनों के संचालन में प्रतिबंध समाप्त कर दिया है।

शहर में मानसून की पहली बारिश के बाद कई जगह भूस्खलन हुआ है। राजभवन मार्ग में भी कई स्थानों पर दरारें देखरने को मिली है। भूस्खलन के वजह से मार्ग दुर्घटना की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने मालरोड में वाहनों की आवाजाही में लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि मालरोड में प्रतिबंध हटाने के साथ ही रात में राजभवन मार्ग में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राजभवन मार्ग की स्थिति को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top