Uttarakhand News

नैनीताल में बारिश से भारी नुकसान, पुलिस ने दो मार्ग बंद होने का दिया अपडेट

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में मंगलवार को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश को लेकर दो बात मौसम विभाग द्वारा कही गई थी वो सही साबित हुई। मंगलवार सुबह से नैनीताल जिले के अधिकतर हिस्से में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते कई मार्ग बंद है। वहीं नैनीताल पुलिस ने भी एक अपडेट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद नैनीताल में लगातार बारिश के चलते काठगोदाम हैड़ाखान रोड पर पहाड़ खिसकने के कारण रोड पर लगातार मलवा एवं पानी आने के कारण पूर्ण रूप से बन्द है। शेरनाला चोरगलिया रोड पर पानी का बहाव तेज होने के कारण रोड यात्रा हेतु बंद है। पुलिस ने स्थानीय जनता, यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया है रोड खुलने पर ही मार्ग का उपयोग करें।

इसके अलावा जनपद नैनीताल में लगातार तेज वर्षा हो रही हैं जिसके कारण नदी, नालों में तेज जल प्रवाह आने से राष्ट्रीय राजमार्गो में भू-स्खलन/बोल्डर/पत्थर गिरने की सम्भावनाएं अत्यधिक बढ़ गयी हैं। नैनीताल पुलिस यात्रियों/वाहन चालकों/ स्थानीय जनता से अपील की है कि ऐसी स्थिति में नदी/नालों/ के पास न जायें व सड़कों पर पानी का तेज से अति तेज बहाव आने पर रोड़ पार करने का प्रयास न करें, किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आस-पास न रुके न ही अपने वाहन को खड़ा करें, आपात कालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर तत्काल सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top