Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, डीएम ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए

Ad

हल्द्वानी: लगातार हो रही बारिश के वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 7 जुलाई को नैनीताल जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय कक्षा 1 से 12वीं तक अवकाश किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके साथ ही नदियों नालों का ढेरों में तेज जल प्रवाह आने की संभावना है।

छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 7 जुलाई शुक्रवार को जनपद के सभी शासकीय अर्ध शासकीय एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ियों को एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश किए गए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top