Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में लागू रहेगी धारा 144, परीक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, देहरादून द्वारा स्नातक स्तरीय विभिन्न विभागों की लिखित परीक्षा प्रातः 11 से 01 बजे तक दिनांक 09 जुलाई (रविवार) को जनपद नैनीताल के कुल 89 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। इस संबंध में नोडल अधिकारी परीक्षा शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक समस्त परीक्षा केन्द्रों में चारों तरफ 200 गज की परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 144 (सीआरपीसी) लागू रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस आशय की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी परीक्षा/अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा हेतु जनपद से 30456 परीक्षार्थी पंजीकृत है । जनपद के कुल 89 परीक्षा केंद्र में प्रातः 11 से 01 बजे तक विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की जायगी। परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top