Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने सड़क हादसे में साथी खोया, मुल्जिम को पेशी के लिए ले जा रहे थे हरियाणा

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने अपने एक और साथी को खो दिया। एक सड़क हादसे में आरक्षी अरुण कुमार मौर्य निवासी दिनेशपुर की मौत हो गई। वह अपनी टीम के साथ नैनीताल पुलिस लाइन से एडीजे कोर्ट जींद हरियाणा में मुल्जिम पेशी के लिए लेकर जा रहा थे।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस लाइन से उप निरीक्षक विशेष श्रेणी रमेश कंबोज, आरक्षी प्रवीण बिष्ट, आरक्षी मनोज यादव तथा आरक्षी अरुण कुमार मौर्य सरकारी वाहन तीन अभियुक्त अमित उर्फ मुन्ना पुत्र कृष्ण कुमार, मोनू उर्फ मोंटी पुत्र परवीर व अमरजीत पुत्र बलवान सिंह हरियाणा के लिए रवाना हुए थे। वह वाहन संख्या यूए 04, जीए 0190 GA 0190 में सवार थे।

हादसा बागपत के पास हुआ, जहां मध्य प्रदेश के ट्रक से वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में आरक्षी प्रवीण सिंह व आरक्षी मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। दुर्घटना में आरक्षी अरुण कुमार मौर्य निवासी दिनेशपुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह साल 2009 में उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top