Nainital-Haldwani News

जनता बताएगी हरीश रावत की गुड़ वाली चाय की मिठास, तो अजय भट्ट को दिखाना होगा 2017 वाला मैजिक

Ad

नैनीतालः उत्तराखंड में लोकसभा ( नैनीताल लोकसभा सीट) के लिए कांग्रेस-भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये है। 25 मार्च को नामांकन के अंतिम दिन काग्रेंस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीताल से अपना साथियों के साथ नामांकन किया। वहीं भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट भी अंतिम दिन नामांकन करने पहुंचे। उत्तराखंड में नैनीताल सबसे हॉट सीट मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल को इस लिए भी हॉट सीट बताया जा रहा है। क्योंकि नैनीताल से दोनों पार्टियों ने अपने विधानसभा के हारे प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। उत्तराखंड में जहां भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करी तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जनता ने ना पसंद करा । तो वहीं काग्रेंस ने 2017 में सबसे बड़ी हार का मुंह देखा । जिसमें कांग्रेस के उस समय के वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपनी दो विधानसभा के सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा। इस के बावजूद हरीश रावत की बात करी जाये तो पिछले दो सालों में हरीश रावत ने खूब सुर्खियां बटोरी। खिचड़ी पार्टी , काफल पार्टी , नीबूं सानना हो या गुड़ वाली चाय हरदा ने किसी भी मौके को नहीं गंवाया। यही कारण है कि हरीश रावत पर एक बार फिर कांग्रेस ने दांव खेला है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्स में  कांग्रेस के सबसे सक्रिय नेता के रूप में भी देखे जाते हैं।

भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट भाजपा के मुख्य नेता के रूप में देख जाते हैं। विधानसभा में अजय भट्ट अपनी रानीखेत की सीट हार जरूर गये थे पर अजय भट्ट ने भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सबसे दमदार जीत भाजपा दिलाई थी। उनकी कप्तानी में सफल नतीजों को देखते हुए पार्टी ने अजय भट्ट को टिकट दिया है। वहीं पिछले कुछ सालों में नैनीताल जिले में उनकी सक्रियता काफी बढ़ी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस जीत का विजेता कौन बनता है। एक बात साफ है जो प्रत्याशी यहां से जीत हासिल उसके कद को पार्टी में एक नई उड़ान मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top