Uttarakhand News

नमिता कालरा ने बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान ,गेट की परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया

Ad

रुड़की : 18 मार्च 2018 : उत्तराखण्ड के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं फिर चाहे वह खेल हो , संगीत की दुनिया या फिर पढाई । इस बार पढ़ाई के क्षेत्र से उत्तराखण्ड के लिए खुशखबरी है । उत्तराखण्ड के रुड़की की बेटी नमिता कालरा ने पूरे देश में टॉप किया है। गेट की परीक्षा में नमिता कालरा ने ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है ।
बीटेक और बीई के बाद आईआईटी में इंजीनियरिंग के पीजी दाखिलों के ग्रेजुएशन एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है ।ग्रेजुएशन एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) की परीक्षा में रुड़की की नमिता कालरा ने पूरे देश में टॉप किया है । नमिता ने एनआईटी उत्तराखंड से अपनी बीटेक की डिग्री हासिल की है। गेट का आयोजन देशभर में तीन व चार फरवरी और 10 व 11 फरवरी को हुआ था। गेट परीक्षा हिन्दुस्तान की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है और हर साल लाखों छात्र गेट की परीक्षा देते हैं । नमिता कालरा ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है।
GATE 2018

नमिता कालरा ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई रुड़की के ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की  है। नमिता ने इसके बाद एनआईटी श्रीनगर से बीटेक पास किया। इसके बाद उन्होंने गेट में यह कामयाबी पाई है।
हल्द्वानी शहर के अर्पित राज गुप्ता ने 26 वीं रैंक हासिल की है। अर्पित राज ने आर्यमान विक्रम बिड़ला से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है ।अर्पित राज  ने बीटेक इंस्टियूट अॉफ इंजनिरियंग एंड टेकनॉलोजी से किया है । इसके अलावा पहले ही प्रयास में देहरादून के शिवम मित्तल ने गेट में ऑल इंडिया 42वीं रैंक हासिल की है। शिवम ने एनआईटी हमीरपुर से बीटेक पास किया है। इस साल गेट की परीक्षा में देश के दो लाख 80 हजार बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top