Uttarakhand News

उत्तराखंड निवासी सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया श्रीराम के लिए भजन,पीएम भी बने फैन

Ad

Narendra Modi Post:- देश भर में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ उत्साह नजर आ रहा है। रामलला के अयोध्या आगमन को आज पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस उत्साह के बीच शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेट मीडिया के एक्स पर प्रभु श्रीराम को लेकर गीत ‘मेरे घर राम आए हैं’ को टैग किया। प्रधानमंत्री ने गाने को टैग करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। रामलला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।

प्रधानमंत्री द्वारा इस पोस्ट को साझा करने के बाद यह गीत देश भर में रामलला के आगमन का प्रतीक बन चुका है।प्रधानमंत्री के पोस्ट साझा करने के बाद से ये गाना सुनने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

बताते चलें कि यह गीत, गीतकार मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है तथा पायल देव ने संगीत दिया है। इस गीत को स्वर उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने दिया है। गीत को स्वर देने वाले जुबिन नौटियाल ने पीएम के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि परम सम्मानित श्री नरेन्द्र मोदी जी, देश की महान जनता के प्रति आपके अथाह प्रेम व श्रीराम के प्रति आपकी अटूट आस्था से प्रेरित होकर आज देश का हर वर्ग भक्ति से जुड़ रहा है और मुझे भी इसका एक हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top