Nainital-Haldwani News

बधाई दीजिए… ओखलकांडा निवासी नरेश जोशी को मिली UGC नेट परीक्षा में सफलता

Ad

Uttarakhand news: UGC NET Results: रख हौसला वो मंजर भी आएगा, प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा, थक कर न बैठ ऐ मंजिल के मुसाफिर, मंजिल भी मिलेगी जीने का मजा भी आएगा…. सफलता के पथ पर चलने के लिए आत्मविश्वास भरने वाली इन पंक्तियों को नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के होनहार ने साबित करके दिखाया है। जो लोग पहाड़ की विषम परिस्थितियों का रोना रोते हैं, आर्थिक हालातों से सहमकर अपने इरादे तक बदल लेते हैं, उन्हें मेधावी नरेश जोशी ने प्रेरित किया है। इसके साथ ही नरेश ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उस सोच को भी करारा जवाब दिया है जो ये कहती है कि आजकल तो अंग्रेजी का जमाना है, संस्कृत को कौन पूछता है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के तुषराड़ गांव निवासी नरेश जोशी ने संस्कृत विषय से यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पहाड़ के बेटे की इस उपलब्धि पर किसान पिता जगदीश चंद्र जोशी और गृहिणी मां जानकी देवी को नाज है। वहीं, अब गांव और शहरभर से नरेश की उपलब्धि पर बधाई देने वालों का सिलसिला भी नहीं थम रहा है।

नरेश ने शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल से ग्रहण की। इसके बाद हल्द्वानी से बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय से शास्त्री और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कर्नाटक से बीएड किया। वर्तमान में नरेश काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से संस्कृत विषय से ही एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। इधर, नेट में सफलता मिलने के बाद श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के गुरुजनों ने भी नरेश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top