Nainital-Haldwani News

शेमफोर्ड स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया, शिक्षकों ने बच्चो को बताया हिंदी का महत्व

Ad

हल्द्वानी: शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में हिन्दी दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट एवं डायरेक्टर एकेडमिक अंजू भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के किडरगार्टन विंग के बच्चों ने महादेवी वर्मा,सुमित्रा नंदन पंत, हरीवंश राय बच्चन, मुंशी प्रेम चंद्र ,अटल बिहारी वाजपेई और अन्य साहित्यकारों का अभिनय किया व उनके द्वारा रचित कविताओं और श्लोक,दोहा का प्रस्तुतिकरण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षकों द्वारा हिंदी भाषा की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए, पूरे विश्व में हिंदी की महत्ता को बताया। डॉयरेक्टर एकेडमिक अंजु भट्ट ने कहा कि हिंदी दिवस के इस शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा जो अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी,इसके लिए हम सभी अभिभावकों को बहुत-बहुत साधुवाद ज्ञापित करते हैं जिनके सतत प्रयास के द्वारा यह कार्यक्रम इतनी अच्छी तरह से संपन्न हो पाया । चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट ने कहा की आज हिंदी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का समय है।

हिन्दी हमारी भाषा, हमारी शान है हम सब ने मिलकर इसे और बेहतर बनाएं।इस अवसर पर चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top