National News

दोस्त की पत्नी को देखते ही हो गया प्यार, शादी से मना किया तो कर दी निर्गम हत्या

Ad

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस हत्या के पीछे शामिल आरोपी में मेजर निखिल राय हांडा पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी ने शैलजा की हत्या करने की बात कबूली है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच तीन साल से दोस्ती थी। वो शैलजा से शानदी करना चाहता था और उसके इंकार करने पर उसने उसकी हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for शैलजा द्विवेदी

आरोपी निखिल ने पुलिस को बताया कि पिछले 3 साल से उसकी दोस्ती शैलजा से थी। उस वक्त शैलजा के पति मेजर अमित द्विवेदी और निखिल राय हांडा की पोस्टिंग नागालैंड के दीमापुर में थी। दोनो पड़ोसी थे। निखिल अपने घर पर अकेला रहता था। निखिल और शैलजा एक दूसरे के काफी करीब थे। 6 महीने पहले  मेजर अमित परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए और आरोपी मेजर निखिल हांडा शैलजा से मिलने के तरीके खोज रहा था।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल टिप्स: क्या और कब होती है Orthognathic सर्जरी !

ये भी सामने आया है कि एक दिन मेजर अमित ने शैलजा और निखिल को वीडियो कॉल करते हुए पकड़ लिया था। उन्होंने अपनी पत्नी को निखिल से दूर रहने को कहा। पति के समझाने के बाद शैलजा ने तो निखिल से दूरी बना ली, लेकिन निखिल लगातार शैलजा को फोन करते रहता था।पिछले कुछ दिनों से शैलजा आर्मी के बेस हॉस्पिटल फिजियोथेरेपी के जा रही थी और इस बारे में निखिल को पता चल गया।

Related image

मेजर निखिल बीमारी का बहाना बनाकर दीमापुर से दिल्ली आ गया। उसने बेस हॉस्पिटल में खुद और अपने बच्चे को एडमिट कराकर मौका ढूंढ़ता रहा कि कैसे शैलजा से मिल से।

धूम्रपान से लड़ने में मददगार साबित होगी साहस होम्योपैथिक के डॉक्टर पांडे की टिप्स

मेजर निखिल शैलजा से शादी करना चाहता था, लेकिन शैलजा अपनी शादीशुदा जिंदगी को खराब नहीं करना चाहती थी इसलिए उसने निखिल से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। शनिवार सुबह फिजियोथेरेपी कराने बेस हॉस्पिटल गई थी।

Image result for शैलजा द्विवेदी

निखिल हांडा ने फोन कर शैलजा को मिलने बुलाया दोनों करीब काफी देर दिल्ली कैंट इलाके में ही होंडा सिटी में घूमते रहे। शैलजा ने जब निखिल से शादी करने से साफ मना कर दिया तो मेजर निखिल ने गाड़ी में रखे चाकू से शैलजा की गला रेत कर हत्या कर दी और शैलजा को गाड़ी से नीचे फेंक कर गाड़ी भी उसके ऊपर चला दी ताकि हत्या को सड़क हादसा बनाया जा सके।

Image result for शैलजा द्विवेदी

घटना के बाद पुलिस ने शैलजा के पति से उसके शव की पहचान करवाई, मेजर अमित अपनी पत्नी के मिसिंह होने की शिकायत दर्ज करना के लिए गए थे और उन्हें इस दौरान अपनी पत्नी की हत्या के बारे में पता चला। शुरू से ही मेजर अमित ने मेजर निखिल हांडा के ऊपर शक जाहिर किया जिसके बाद पुलिस जब निखिल को ढूंढने लगी तो पता चला कि मेजर निखिल मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया है।पुलिस का शक मेजर निखिल पर गहराता गया और  मेजर निखिल को पुलिस ने मेरठ केंट से गिरफ्तार कर लिया।

Related image

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अनुसार छह महीने में मेजर निखिल ने शैलजा को करीब 3000 से ज्यादा फोन कॉल की थी। बता दे कि शैलजा 2017 में मिसेज इंडिया अर्थ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में फाइनल में भी पहुंच गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top