National News

CM साहब मेरी गर्लफ्रैंड की शादी रुकवाओं,नहीं तो आपकों मेरी हाय लगेगी

Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। सामाजिक समारोह को नियमों के साथ आयोजन किया जा रहा है। लोग घरों पर बैठे और सोशल मीडिया का इस्तेमाल पहले से अधिक बढ़ा है। ऐसे में रोजाना सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल हो रहा है जो सुर्खियां बटोर रहा है। एक युवक का ट्वीट वायरल हो रहा है। यह ट्वीट उसने बिहार के सीएम नीतिश कुमार के लिए लिखा है। वह सीएम से कहता है कि 19 मई को उसकी गर्लफ्रैंड की शादी है। आप उसे रुकवा दीजिए… नहीं तो आपको एक आशिक की हाय लगेगी और आप दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

युवक का नाम पंकज कुमार है। उसने 17 मई को यह ट्वीट किया है। जिसके बाद से ये ट्वीट वायरल हो गया है। दरअसल युवक ने इस पोस्ट पर दो मीडिया संस्थानों को भी टैग कर दिया, जिस वजह से ये ट्वीट वायरल हो गया। बता दें कि बिहार सरकार ने 16 मई से 25 मई तक विस्‍तारित कर दिया गया। लॉकडाउन के इस दूसरे चरण में प्रावधान और कड़े किए गए हैं। शादी में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। लॉकडाउन के विस्‍तार की जानकारी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी। उनके ट्वीट पर एक यूजर पंकज कुमार गुप्ता ने शादियों पर ही रोक लगाने की मांग रखी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top