National News

वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं की बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे में 7 यात्रियों की मौत

Ad

नई दिल्ली: वैष्णो देवी जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना को लेकर जम्मू डीसी द्वारा जानकारी दी गई है कि बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। बस झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से नीचे गिर गई। पुल से खाई करीब 50 फीट गहरी है। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। बस में ज्यादा लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं बस के नीचे गिरने के बाद घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके अलावा क्रेन के माध्यम से ये भी देखा गया कि कोई फंसा दो नहीं है।

सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही थी। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे। यह सभी कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top