National News

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN.1 के मामले तीन राज्यों में सामने आए

Ad

नई दिल्ली: देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे हैं। कोविड-19 के सब-वेरिएंट JN.1 के अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। गोवा, केरल और महाराष्ट्र में नए कोरोना वायरस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। जबकि गोवा में अब तक इस सब वैरिएंट के अकेले 19 मामले सामने आ चुके हैं। केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामले का पता चला है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही सब वैरिएंट JN.1 पिछले कुछ हफ्तों में सबसे तेजी से फैलने वाले वायरस में से एक बन गया है। देश भर में कोविड के बढ़ रहे मामलों के बीच, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बुधवार को कहा कि चिंता की बात नहीं है। पॉल ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक नए वैरिएंट पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हालाँकि, वीके पॉल ने राज्यों को कोविड की तैयारी बढ़ाने, परीक्षण बढ़ाने और अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top