National News

कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए,  1 महिला की मौत हुई !

Ad

नई दिल्ली: इंदौर, मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। हाल ही में शहर में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है – इनमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। दोनों मरीजों को अलग-अलग बीमारियों के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, बुजुर्ग महिला की तबीयत पहले से ही गंभीर थी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, संक्रमित युवक का इलाज अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि युवक को पिछले कुछ दिनों से सर्दी और खांसी की शिकायत थी। पहले उसने एक अन्य अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं होने पर वह अरबिंदो अस्पताल गया। वहां की गई जांचों में उसके कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। दोनों मरीज इंदौर के ही निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top