National News

माता-पिता की शहादत को नमन करने पहुंची बेटियां,पार्थिव शरीर पहुंचते ही फफक पड़े परिजन

Ad

नई दिल्ली: तमिलनाडु में कनुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे को एक दिन से ज्यादा हो गया है लेकिन दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हादसे में शहीद हुए 13 लोगों के बारे में सोचकर पूरा भारत सकते में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस विमान में भारतीय सेना के सबसे बड़े अधिकारी भी थे और उनका इस तरह से चले जाना एक तरह देश के लिए झटका है। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है। बिपिन रावत के साथ-साथ इस हादसे में जान गंवाने वालीं उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्य कर्मियों कापार्थिव शरीर भी दिल्ली लाया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पालम एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। बुधवार को बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों का निधन तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था। पार्थिव शरीर को बिपिन रावत के घर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

CDS जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर एक ही विमान से दिल्ली लाया गया। जैसे ही पार्थिव शव दिल्ली पहुंचे तो उनके परिजन बिलख उठे। उनकी दोनों बेटियों ने माता-पिता और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top