National News

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, दिल्ली में लगा हफ्ते भर का कर्फ्यू!

Ad

दिल्ली: देश की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में अगले सोमवार तक कर्फ्यू लगाने की पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। इस बाबत जल्द ही घोषणा की जा सकती है। एएनआई की मानें तो कुछ देर में ही इश बारे में सरकार की तरफ से आदेश जारी हो सकते हैं। लिहाजा आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद डराने वाली है। यहां हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में कोरोना संकट के कारण हालात अब बेकाबू हो गए हैं. दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड्स नहीं हैं, ना ही ऑक्सीजन मिल पा रही है। यही वजह से दिल्ली में अब ये सख्त फैसला लेना पड़ा है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है। अब से कुछ देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका औपचारिक ऐलान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top