National News

कार में महिला सैन्‍य अफसर से रेप, मेजर पर लगा आरोप, पी रखी थी शराब

Ad

नई दिल्ली: बेंगलूरू से चौका देने वाली घटना सामने आ रही है। आर्मी मेजर पर महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया है। मेजर के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 376 और 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मेजर को गिरफ्तार किया था लेकिन उसे 8 मार्च से 21 मार्च तक की जमानत मिल गई। महिला ने पुलिस को बताया कि मेजर ने उसके साथ एयरपोर्ट रोड में कार के अंदर रेप किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोट्स में सामने आ रही खबर के अनुसार घटना 4 फरवरी की है। महिला अधिकारी सीनियर की पार्टी से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी मेजर ने उन्हें ड्राइव पर चलने को कहा। आरोपी पीडित को पुराने एयरपोर्ट ले गया और वहां दोनों ने शराब पी। नशे में मेजर महिला के बाद छेडखानी करने लगा। अपनी तहरीर में पीडित ने पुलिस को बताया कि मेजर ने उन्हें घर छोड़ने की बात कही थी।

थोड़ी देर बात बात उसने कार रोकी और कार की पिछली सीट पर महिला के साथ रेप किया। इस घटना के बाद महिला सदमे में थी और परिवार से दो दिन तक इस बात को छिपाया। इसके बाद पी‍ड़ित महिला सैन्‍य अफसर 15 फरवरी को पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई क्‍योंकि सेना में कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी के लिए एफआईआर की जरूरत होती है। पुलिस ने रेप और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीडित को इलाज के लिए सैन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पहले पीडित मेजर की शिकायत अपने सीनियर्स से की और फिर विवेकनगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस केस को उलसुर पुलिस स्टेशन ट्रांस्फर कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेप का मामला दर्ज कर आरोपी मेजर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन आरोपी ने पहले ही अग्रिम जमानत ले ली थी। पुलिस ने इस बीच वारदात वाली स्थान की पहचान कर मामला संबंधित उलसूर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। डीसीपी राहुल कुमार (ईस्ट डिवीजन) ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top