National News

जिंदा कारतूस लेकर केजरीवाल के करीब पहुंचा शख्स, गिरफ्तार

Ad

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में एक और घटना सामने आई ।बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंकने की घटना हुई थी। और मंगलवार को एक ओर घटना देखने को मिली, जनता दरबार में एक युवक जिंदा कारतूस लेकर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में एक युवक अपनी जेब में जिंदा कारतूस लेकर पहुंच गया। पुलिस को जैसे ही इस बात की खबर लगी उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी का नाम मोहम्‍मद इमरान बताया जा रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मस्जिद की दानपेटी में कारतूस मिले थे, जिसे वह पर्स में रखकर भूल गया। वह मौलानाओं के ग्रुप के साथ आया था, जो वक्फ बोर्ड द्वारा सैलरी बढ़वाने की मांग लेकर सीएम से मिलने आए थे।

गौरतलब है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कुछ दिन पहले ही दिल्ली सचिवालय में चेंबर से बाहर निकलते हुए एक शख्स ने मिर्च पाउडर फेंक दिया. इस दौरान धक्‍का-मुक्‍की भी हुई और इस दोरान अरविंद केजरीवाल का चश्‍मा भी टूट गया था

ADVERTISEMENTS Ad
To Top