National News

प्रेमी जोड़े ने स्कूल के कमरे में की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Ad

 नई दिल्लीः नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को नाबालिग छात्र व छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। बताया गया है कि दोनों के शव स्कूल की कक्षा के दरवाजे की चौखट से लटके मिले। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और शादी करना चाहते थे। सूत्रों के मुताबिक छात्र की शादी उसके परिजन ने किसी अन्य लड़की से तय कर दी थी। फरवरी में छात्र की शादी होनी थी। शादी में असफल होने पर दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

रबूपुरा के चक वीरमपुर उर्फ तनाजा गांव के समीप जंगल में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल नाम से एक निजी स्कूल है। अभी स्कूल में एक जनवरी से 15 दिनों के लिए शीतकालीन अवकाश चल रहा है।

शनिवार दोपहर सफाई कर्मचारी गीता देवी स्कूल में सफाई करने पहुंचीं। उसने स्कूल की दीवार के पास एक बाइक खड़ी देखी। वहां एक स्कूल बैग भी पड़ा था। महिला कर्मचारी ने स्कूल चेयरमैन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्कूल मालिक ने दरवाजे का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो स्कूली ड्रेस में एक लड़की व उसके पास ही एक लड़के का शव कक्ष के दरवाजे की चौखट से दुपट्टें से लटके हुए थे। स्कूल मालिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top