Breaking News

रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ मरीजों की संख्या एक लाख की ओर, तेजी से फैल रहा कोरोना

Ad

बीते कई महीनों से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। भारत में भी संक्रमण लगातार फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड पांच हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इतने ही समय में मरने वालों की संख्या 150 से ज्यादा हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना मरीजों की कुल संख्या सोमवार सुबह बढ़कर 96169 हो गई है। इस तरह कोरोना के मामले देश में एक लाख को छूने के और करीब पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 5242 मरीज मिले हैं। वहीं, 157 नई मौतें हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना से अभी तक 3029 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। राज्य में 33053 लोग कोरोना महामारी के चलते बीमार हो चुके हैं। इसमें से 7688 लोग ठीक हो गए हैं, वहीं, अब तक 1198 लोगों की जान गई है।

मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 4977 पहुंच गई है। इसमें से 248 लोगों की मौत हुई है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अभी तक दिल्ली में 10054 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 4485 ठीक हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 160 पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की बात करें तो यहां 4259 मरीज हैं, जिसमें से 2441 ठीक हुए और 104 की मौत हुई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top