National News

सनसनीः ससुराल वालों ने की बहू की हत्या, फिर उपले में डालकर जला दी लाश

Ad

नई दिल्लीः आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जहां एक महिला की उसके ससुरावालों ने हत्या कर दी। और फिर उसके शव को जला दिया। परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि थाना अछनेरा के अरदाया गांव के निवासी राजकुमार का करीब 10 साल पहले नगला दानी की राजकुमारी से विवाह हुआ था। उनका एक बच्चा भी था। लेकिन शादी के दो साल बाद ही पति राजकुमार की मौत हो गयी। इसके बाद तीन साल पहले राजकुमारी की छोटे देवर विशाल के साथ शादि करवा दी। बुधवार रात को ससुराल वालों ने राजकुमारी की हत्या कर दी। और वे इतने में ही नही रुके उन्होने शव को बिटोड़े (उपलों का ढेर) में रखकर जला दिया। और ससुराल के लोग घर से फरार हो गए।

गुरुवार सुबह छह बजे बिटोड़े से धुंआ उठता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिटोड़े में राजकुमारी का शव देख लोगों के होश उड़ गए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत राजकुमारी के परिवारवालों को दे दी। सूचना मिलते ही परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। और मामले की जांच में जुट गई। वहीं इंसपेक्टर संजीव कुमार तोमर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः संतान ना होने पर पति ने पत्नी को मार डाला, हुई उम्रकैद

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पिता-बेटी ने खाया जहर, हुई मौत, रुला देगी कहानी

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान की संदिग्ध हालत में मौत, ट्रेन में मिला शव

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड खबर: इस एक्ट्रेस के साथ होगी मनीष पांडे की शादी, तारीख हुई फिक्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top