National News

DD न्यूज़ की एंकर नीलम शर्मा का अचानक हुआ निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

Ad

नई दिल्ली: पिछले 20 सालों से दूरदर्शन का चेहरा रही मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है। पिछले कई दिनों से 50 वर्षीय नीलम ब्रांको निमोनिया से पीड़ित थी और नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

शनिवार दोपहर करीब दो बजे वेंटिलेटर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर नोएडा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। 6 बजे उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर होगा। नीलम अपने पीछे पति व 15 वर्षीय पुत्र को छोड़ गयी हैं।  नीलम शर्मा का दूरदर्शन की बेहद ही जानेमानी चेहरा में से एक रहीं थी। 

नीलम शर्मा ने साल 1995 से दुरदर्शन से जुड़ी थी। वो टीवी पत्रकारिता में भारत में जाना पहचाना चेहरा थी। पत्रकारिता जगह में सराहनी कार्य करने के लिए उन्हें इस साल मार्च में ‘नारी शक्ति’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

दूरदर्शन पर ने ट्वीट कर लिखा कि डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, ‘नारी शक्ति’ सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top